कल का मौसम: 60KM की तूफानी हवाएं, भारी बारिश; जाते-जाते तर करने वाला है मानसून, MP से बंगाल तक IMD अलर्ट

Image credit: Internet

Kal Ka Mausam: 19 सितंबर को मौसम का मिजाज कई राज्यों में बदलने वाला है. मानसून अब पश्चिमी राजस्थान से विदाई की तैयारी कर रहा है, लेकिन जाते-जाते मध्य और पूर्वी भारत में बारिश का दौर जारी रहेगा. अंडमान सागर के आसपास निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है. इसका असर पूर्वी तट तक देखने को मिल सकता है. मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के कई इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट है. राजस्थान में मानसून वापसी शुरू होगी. दक्षिण भारत में भी बारिश और तेज हवाओं का दौर रहेगा. कुछ इलाकों में हवाओं की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.   Read More ...

free visitor counters