अमेरिका-ईरान तनाव से खैरथल में सरसों के दामों में उछाल, MSP से 1500 ज्यादा पा रहे किसान

Image credit: Internet

Alwar Khairthal Tijara Mandi News : खैरथल की अनाज मंडी में इन दिनों सरसों किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला रही है. बाजार में सरसों का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य 6200 रुपये प्रति क्विंटल से करीब 1400 रुपये अधिक पहुंच गया है. शुक्रवार को 42 प्रतिशत कंडीशन वाली सरसों 7625 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिकी, जिससे किसानों को खुली मंडी में बेहतर मुनाफा मिल रहा है. व्यापारियों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर खाद्य तेल बाजार पर दिखाई दे रहा है, जिससे सरसों के दामों में तेजी बनी हुई है. यही वजह है कि किसान सरकारी खरीद केंद्रों की बजाय खुले बाजार में अपनी उपज बेचने को प्राथमिकता दे रहे हैं. मंडी में प्रतिदिन हजारों कट्टों की आवक दर्ज हो रही है. वहीं कई बड़े किसान आगे और तेजी की उम्मीद में अपनी सरसों का स्टॉक रोककर बैठे हैं. दूसरी ओर चने की सरकारी खरीद समर्थन मूल्य पर लगातार जारी है.   Read More ...

free visitor counters