उदयपुर के गांवों से निकले तैराक, 15 दिन के शिविर में निखरा हुनर, अब सपनों को मिल रही नई उड़ान और पहचान
Swimming training camp Udaipur : झीलों की नगरी उदयपुर में तैराकी अब केवल शौक नहीं, बल्कि ग्रामीण और जनजातीय बच्चों के लिए उज्ज्वल भविष्य का माध्यम बनती जा रही है. महाराणा प्रताप खेलगांव में आयोजित 15 दिवसीय आवासीय शिविर ने 150 चयनित खिलाड़ियों को पेशेवर प्रशिक्षण का मंच दिया है, जहां उनका हुनर निखर रहा है. राजस्थान सरकार की “पंच गौरव” पहल के तहत जिलेभर से आए 741 प्रतिभागियों में से इन प्रतिभाओं का चयन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या जनजातीय क्षेत्रों के बच्चों की है. गांवों के तालाब और नदियों से निकलकर अब ये खिलाड़ी स्विमिंग पूल में तकनीक, स्टैमिना और सुरक्षा के साथ तैराकी सीख रहे हैं. यह पहल न केवल खेल कौशल को मजबूत कर रही है, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास में भी अहम भूमिका निभा रही है, जिससे ये युवा अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए तैयार हो रहे हैं. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail