ऑपरेशन सिंदूर के हीरो रिटायर: एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने 39 साल की सेवा के बाद ली विदाई

Image credit: Internet

Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti Retires: ऑपरेशन सिंदूर के प्रमुख हवाई चेहरों में शामिल एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने इंडियन एयरफोर्स में 39 साल की सेवा के बाद विदाई ली. जून 1987 में फ्लाइंग ब्रांच से करियर शुरू करने वाले भारती ने Su-30 फ्लीट से लेकर एयर हेडक्वार्टर और रणनीतिक कमांड तक कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वह डायरेक्टर जनरल एयर ऑपरेशंस थे. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में यह अभियान चलाया था. पाकिस्तान के कई सैन्य और आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई हुई. ऑपरेशन में केंद्रीय भूमिका के लिए भारती को सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया. बाद में वह डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ बने.   Read More ...

free visitor counters