Video: एक पौधे से 20 किलो टमाटर! अंगूर के गुच्छों जैसी होती है फलन, खेती का तरीका देख दंग रह जाएंगे

Image credit: Internet

Modern Tomato Farming Tips: बिहार के किसान अब पारंपरिक खेती छोड़कर आधुनिक तकनीकों से नगदी फसल उगाने में कमाल कर रहे हैं. सारण जिले के जलालपुर प्रखंड के चाई पाली गांव निवासी किसान प्रेमचंद सिंह ने अपनी मेहनत और कृषि विज्ञान के तालमेल से खेती को मुनाफे का सौदा बना दिया है. प्रेमचंद सिंह अपने पॉली हाउस में टमाटर की ऐसी उन्नत किस्म उगा रहे हैं. जिसमें एक ही पौधे से 15 से 20 किलो तक पैदावार मिल रही है. आम तौर पर टमाटर जमीन पर फैलता है. लेकिन प्रेमचंद सिंह सिजेंटा कंपनी की हिम सोना वैरायटी को रस्सी के सहारे लौकी और कद्दू की तरह ऊपर चढ़ाकर उगाते हैं. जब इसमें फलन शुरू होता है, तो टमाटर अंगूर के गुच्छों की तरह लटकते नजर आते हैं. यह नजारा न केवल खूबसूरत होता है, बल्कि पैदावार को भी कई गुना बढ़ा देता है. प्रेमचंद सिंह ने कृषि वैज्ञानिकों से विशेष प्रशिक्षण लेने के बाद करीब 2 एकड़ जमीन पर पॉली हाउस में यह खेती शुरू की है. वे पूरी तरह से जैविक विधि का इस्तेमाल करते हैं. सितंबर-अक्टूबर में इसकी बुवाई होती है और लगभग 4 से 5 महीने तक इसमें जबरदस्त पैदावार मिलती है. सारण की मिट्टी के लिए यह वैरायटी काफी अनुकूल साबित हो रही है. प्रेमचंद की सफलता देखकर आसपास के गांवों के किसान भी अब उनसे नगदी फसल उगाने के टिप्स लेने पहुंच रहे हैं. प्रेमचंद न केवल खुद मुनाफा कमा रहे हैं, बल्कि अन्य किसानों को भी आधुनिक खेती के लिए जागरूक और प्रशिक्षित कर रहे हैं.   Read More ...

free visitor counters