टैक्सी ड्राइवर की बेटी बनी RAS, संघर्ष से सफलता तक गुंजन की कहानी ने सबको किया प्रेरित, देखें वीडियो

Image credit: Internet

RAS Exam Success Story : बाड़मेर की साधारण गलियों से निकली एक असाधारण कहानी आज हर किसी को प्रेरित कर रही है. एक टैक्सी चालक की बेटी ने साबित कर दिया कि हालात चाहे जैसे भी हों, अगर हौसले मजबूत हों तो मंजिल जरूर मिलती है. गुंजन शर्मा ने कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद पढ़ाई को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया और दूसरे प्रयास में आरएएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की. पिता दिन-रात मेहनत कर परिवार चलाते रहे और बेटी ने उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया. बचपन में जहां पिता दूसरों के बच्चों को टैक्सी से स्कूल छोड़ते थे, वहीं उनकी अपनी बेटी पैदल स्कूल जाती थी, लेकिन उसी ने आज RAS बनकर परिवार का नाम रोशन कर दिया. गुंजन की यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि हर उस युवा के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखता है.   Read More ...

free visitor counters