बस एक चुटकी... बिना गरम मसालों के भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे! जानिए राजस्थान की फेमस मोठ की देसी सब्जी का स्वाद

Image credit: Internet

Moth Ki Sabzi Recipe: राजस्थान की पारंपरिक खानपान संस्कृति में मोठ की देसी सब्जी का खास स्थान माना जाता है. यह सब्जी बिना ज्यादा गरम मसालों के भी अपने अनोखे स्वाद और खुशबू के लिए प्रसिद्ध है. साधारण मसालों और देसी तरीके से तैयार की जाने वाली यह डिश ग्रामीण राजस्थान की असली पहचान मानी जाती है. मोठ में भरपूर प्रोटीन और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिससे यह स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. खास बात यह है कि इसे कम मसालों में पकाया जाता है, जिससे इसका प्राकृतिक स्वाद बरकरार रहता है. बाजरे की रोटी, छाछ और लहसुन की चटनी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. राजस्थान आने वाले पर्यटक भी इस पारंपरिक व्यंजन का स्वाद जरूर लेना पसंद करते हैं.   Read More ...

free visitor counters