कानपुर में दशहरा से पहले मिलेगी पहली सीएम ग्रिड रोड, 10 सड़कों से बदल जाएगी शहर की तस्वीर

Image credit: Internet

कानपुर में सीएम ग्रिड योजना की 10 सड़कों में से पहली सड़क दशहरा से पहले खुलेगी. जोन-6 में बगिया क्रासिंग, कल्याणपुर से केसा कार्यालय तक बन रही इस सड़क का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है. अब केवल सड़क निर्माण का काम बाकी है. बारिश के कारण फिलहाल इस काम में रुकावट आई है. नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के तहत बनाई जा रही सड़कों को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि वाहन चालकों को रास्ते में किसी तरह का अवरोध न मिले. सड़क पर बिजली के खंभे, हैंडपंप या दूसरे ऐसे निर्माण नहीं होंगे, जिनसे यातायात प्रभावित हो या हादसे का खतरा बढ़े.   Read More ...

free visitor counters