करोड़ो रुपये खर्च कर पर्यटन विभाग अमेठी में विकसित कर रहा धार्मिक, आध्यात्मिक, प्राकृतिक स्थल, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Image credit: Internet

प्रभारी पर्यटन अधिकारी पारिजात पांडे ने लोकल 18 को बातचीत में बताया कि अमेठी को धार्मिक, आध्यात्मिक और प्रकृति पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है. इसके लिए जिले के कई महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्यटन विकास परियोजनाएं संचालित हैं. जायस स्थित बाबा गोरखनाथ की तपोस्थली का विकास कराया जा रहा है. यहां गुरु गोरखनाथ की बैठी हुई योग मुद्रा में 25 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा निर्माण और गौरीगंज की हनुमानगढ़ी गौरा का पर्यटन विकास व सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. इसी प्रकार, बहादुरपुर विकासखंड के ग्राम पीढ़ी स्थित तपेश्वर नाथ धाम मंदिर और परम संत कबीर साहेब की बैठका का भी कायाकल्प किया जा रहा है.   Read More ...

free visitor counters