अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में राम के वनगमन को डिजिटल गैलरी में दिखाया जाएगा, जाने

Image credit: Internet

भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय का निर्माण तेज गति से चल रहा है. संग्रहालय में भगवान श्रीराम और पवनपुत्र हनुमान के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को अत्याधुनिक डिजिटल तकनीक के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा. इसका उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था को प्रस्तुत करना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, इतिहास और रामायण की परंपरा से आधुनिक माध्यमों के जरिए जोड़ना भी है. उन्होंने बताया कि संग्रहालय की एक विशेष इमर्सिव डिजिटल गैलरी में भगवान श्रीराम की वनगमन यात्रा को देश की प्रमुख नदियों के साथ जोड़ा जाएगा.इस गैलरी में दर्शकों को यह अनुभव कराया जाएगा कि वनवास के दौरान श्रीराम किन-किन नदियों के तटों पर पहुंचे   Read More ...

free visitor counters