जिंदगी बचाने वाली एंबुलेंस बनी तरबूज की दुकान, सड़क पर दिखा हैरान कर देने वाला नजारा!

Image credit: Internet

एक लोकल सब्जी बाजार से सामने आया एक अजीब और हैरान कर देने वाला मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यहां एक शख्स सरकारी एंबुलेंस को तरबूज का दुकान बना उसमें तरबूज बेचता नजर आया. यह नजारा जिसे भी दिखा वो सब हैरान रह गए देखकर और कुछ लोगों को यह मजेदार भी लगा. लेकिन इस घटना ने सरकारी संसाधनों के गलत इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी गाड़ी, जिसका इस्तेमाल लोगों की जान बचाने के लिए होना चाहिए, उसे इस तरह सड़क पर फल बेचने के लिए इस्तेमाल करना कई लोगों को गलत लगा. जहां कुछ लोग इस अजीब हरकत पर हंसते नजर आए, वहीं कई लोगों ने इसे जिम्मेदारी की कमी और सिस्टम की लापरवाही बताया. यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि सार्वजनिक संसाधनों का सही इस्तेमाल कितना जरूरी है. Video Credit: Instagram-@nextgenbhartiya   Read More ...

free visitor counters