Business Idea: बहराइच के किसान त्रिलोकी ने केले की खेती में सह-फसली खेती का शानदार मॉडल अपनाया, कर रहे बंपर कमाई

Image credit: Internet

बहराइच के मिर्जापुर गांव के युवा किसान त्रिलोकी ने केले की खेती के साथ सह-फसली खेती का अभिनव मॉडल तैयार किया है. खाली जमीन पर तिल, शिमला मिर्च और धनिया उगाकर वे अतिरिक्त मुनाफा कमा रहे हैं. ​आमतौर पर किसान खेत की उर्वरता बढ़ाने और हरी खाद तैयार करने के लिए ढैंचा बोते हैं. लेकिन युवा किसान त्रिलोकी बताते हैं कि ढैंचे को सड़ने और मिट्टी में मिलने में अधिक समय लगता है. चूंकि उन्हें एक हफ्ते के भीतर ही शिमला मिर्च की रोपाई करनी है, इसलिए उन्होंने तिल की बुवाई की. ​तिल की हरी फसल को जोतकर खेत में मिलाने से मिट्टी को प्राकृतिक पोषण तो मिलता ही है, साथ ही यदि इसे पकने दिया जाए तो तिल का तेल और बीज बाजार में अच्छे दामों पर बिकता है.   Read More ...

free visitor counters