Jagan Gurjar Murder Case: रेडियो की आवाज में दब गई चीखें, जेल के अंदर उस रात क्या हुआ? जांच में नए खुलासे

Image credit: Internet

Ajmer Jagan Gurjar Murder Case: अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या का मामला लगातार नए खुलासों के साथ उलझता जा रहा है. ताजा जांच में सामने आया है कि वारदात के दौरान जेल की बैरकों में तेज आवाज में रेडियो बज रहे थे, जिससे संघर्ष या मदद के लिए लगाई गई संभावित चीखें बाहर तक नहीं पहुंच सकीं. इसी बीच पुलिस ने आरोपी विष्णु उर्फ बौना को प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए बाहर लाकर कई अहम सवाल किए. आरोपी ने हत्या के पीछे अपना दबदबा कायम करने की बात कही है, लेकिन पुलिस फिलहाल केवल उसके बयान पर भरोसा नहीं कर रही. जांच टीम मेडिकल रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट और अन्य तकनीकी सबूतों का इंतजार कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या पूर्व नियोजित थी या नहीं, क्या जगन को पहले कोई नशीला पदार्थ दिया गया था और क्या इस साजिश में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था.   Read More ...

free visitor counters