चावल के एक दाने पर रचा इतिहास! उदयपुर के डॉ. इकबाल सक्का ने बनाया तिरंगा ताजिया, देखकर रह जाएंगे हैरान

Image credit: Internet

Udaipur Hindi News: उदयपुर के प्रसिद्ध स्वर्ण शिल्पी डॉ. इकबाल सक्का ने अपनी अद्भुत सूक्ष्म कला का एक और शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया है. उन्होंने चावल के एक छोटे से दाने के आकार में तिरंगा ताजिया तैयार कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया. यह कलाकृति उनकी बारीक कारीगरी, धैर्य और रचनात्मकता का अनूठा नमूना मानी जा रही है. माइक्रो आर्ट के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखने वाले डॉ. सक्का पहले भी कई अनोखी कलाकृतियां बनाकर चर्चा में रह चुके हैं. तिरंगे के रंगों से सजे इस लघु ताजिए ने कला प्रेमियों और स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. उनकी यह रचना न केवल कला कौशल का प्रदर्शन करती है, बल्कि सांस्कृतिक सौहार्द और राष्ट्रीय भावना का संदेश भी देती है.   Read More ...

free visitor counters