Jaipur Famous Dish: 3 दिन में तैयार होती है जयपुर की यह खास मिठाई, 1000 रुपये किलो देकर भी लोग कर रहे इंतजार

Image credit: Internet

Jaipur Famous Sweet Gulaab Sakari : जयपुर की पहचान सिर्फ महलों, हवेलियों और रंगीन बाजारों से ही नहीं, बल्कि यहां के पारंपरिक स्वादों से भी जुड़ी हुई है. जोहरी बाजार के घी वालों के रास्ते में स्थित 100 साल पुराने श्री राधा गोविंद मिष्ठान भंडार की गुलाब शकरी ऐसी ही एक अनोखी मिठाई है, जिसका स्वाद पीढ़ियों से लोगों को अपनी ओर खींच रहा है. वर्ष 1917 में शुरू हुई इस मिठाई की खासियत यह है कि यह सामान्य मिठाइयों की तरह कुछ घंटों में तैयार नहीं होती, बल्कि इसे बनने और जमने में करीब 40 घंटे से लेकर तीन दिन तक का समय लग जाता है. दूध, मावा, केसर और गुलाब के फूलों से तैयार होने वाली गुलाब शकरी अब जयपुर की खाद्य विरासत का हिस्सा बन चुकी है. आज इसकी कीमत 1000 रुपये प्रति किलो है और देश-विदेश से आने वाले पर्यटक भी इसका स्वाद चखे बिना वापस नहीं लौटते.   Read More ...

free visitor counters