सालार जंग म्यूजियम में रखा है नूरजहां का शाही चाकू! तोते वाला हैंडल और जेड पत्थर की नक्काशी देख रह जाएंगे दंग

Image credit: Internet

Salar Jung Museum Hyderabad: हैदराबाद का प्रसिद्ध सालार जंग म्यूजियम अपनी दुर्लभ ऐतिहासिक धरोहरों और अनोखे संग्रह के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. इसी संग्रह में एक खास आकर्षण है मुगलकाल से जुड़ा नूरजहां का शाही चाकू, जिसे जेड पत्थर से तैयार किया गया है. इस चाकू का हैंडल तोते के आकार में बेहद खूबसूरती से डिजाइन किया गया है, जो इसे और भी खास बनाता है. इतिहासकारों के अनुसार, यह शाही कलाकृति मुगलकालीन शिल्पकला और राजसी वैभव की अनूठी मिसाल है. म्यूजियम आने वाले पर्यटक इस दुर्लभ वस्तु को देखने के लिए विशेष उत्साह दिखाते हैं. सालार जंग म्यूजियम में मौजूद यह चाकू न सिर्फ ऐतिहासिक महत्व रखता है, बल्कि उस दौर की उत्कृष्ट कारीगरी और कलात्मकता को भी दर्शाता है.   Read More ...

free visitor counters