VIDEO: नदी का पानी बढ़ता गया, पेड़ से चिपकी रहीं महिलाएं... देवदूत बनकर पहुंची फायर टीम

Image credit: Internet

Odisha News: ओडिशा के बौध जिले से एक बेहद चिंताजनक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. लगातार चार दिनों से हो रही भारी बारिश ने कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं. इसी बीच सालुंकी नदी के उफनते पानी में दो महिलाएं फंस गईं, जिनकी जिंदगी कई घंटों तक एक पेड़ के सहारे टिकी रही. जानकारी के मुताबिक, फंसी हुई महिलाओं की पहचान लक्ष्मीपाड़ा गांव की यशोबंती नायक और उनकी रिश्तेदार कुमारी माझी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं पलझर डैम के डाउनस्ट्रीम इलाके में जलावन के लिए लकड़ियां इकट्ठा करने गई थीं. इसी दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और देखते ही देखते वे चारों तरफ से पानी से घिर गईं. हालात इतने गंभीर हो गए कि दोनों महिलाओं को अपनी जान बचाने के लिए नदी के बीच मौजूद एक पेड़ का सहारा लेना पड़ा. उफनती धारा के बीच पेड़ से चिपकी दोनों महिलाओं की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. लगातार बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के बीच बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है.   Read More ...

free visitor counters