जहां रेंगना भी है मुश्किल, वहां दौड़ा दी घोड़ा गाड़ी, आफत में आई लोगों की जान, तलाश में जुटी पुलिस

Image credit: Internet

दिल्ली की सड़कों पर रविवार सुबह एक हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला. अलीपुर इलाके के जिस जीटी करनाल रोड गाडि़यों के लिए रेंगना भी मुश्किल होता है, वहां दो घोड़ा गाड़ी रेस लगाने के लिए दौड़ पड़ी. मामला सुबह करीब 5 बजे का है. रेस के साथ कई बाइक और दूसरी गाडि़यां भी दौड़ रहीं थीं. इस रेस की वजह से सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालात यहां तक पहुंच गए कि लोगों को अपनी जान खतरे में नजर आने लगी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन रेस में शामिल सभी लोग मुकरबा चौक की ओर फरार हो गए. शिकायतकर्ता के वीडियो के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 125, 281 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.   Read More ...

free visitor counters