राजस्थान में रेलवे ट्रैक तो गाजियाबाद में पुलिस चौकी में ब्लास्ट, धमाके का सेम पैटर्न, दिवाली पर यह कैसी साजिश?

Image credit: Internet

श्रीगंगानगर के बाद गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके ने दिवाली से पहले सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. चौकी के पीछे कबाड़ में खड़ी गाड़ियों की पार्किंग वाली जगह पर विस्फोट हुआ. इसकी वजह से दो शीशे चटक गए और एक दीवार में हल्की दरार आई. शुरुआती जांच में पुलिस को यह धमाका AC कंप्रेसर फटने से हुआ नहीं लग रहा है. मौके से जुटाए गए संदिग्ध अवशेष जांच के लिए आगरा भेजे गए हैं. फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और दोनों घटनाओं के बीच किसी कनेक्शन की पुष्टि नहीं हुई है.   Read More ...

free visitor counters