FSSAI पर क्यों भड़का सुप्रीम कोर्ट? बच्चों की सेहत का हवाला देकर कहा- क्या देश को बीमार रखना चाहते हो?

Image credit: Internet

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल को लेकर FSSAI और केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई है. अदालत ने पूछा कि क्या सरकार देश के लोगों और खासकर बच्चों को स्वस्थ नहीं रखना चाहती. कोर्ट ने चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट की अधिक मात्रा वाले खाद्य पदार्थों पर स्पष्ट चेतावनी की जरूरत पर जोर दिया. सुनवाई के दौरान जस्टिस जेबी पारदीवाला ने बच्चों की सेहत और पैकेज्ड फूड की बढ़ती आदत को लेकर चिंता जताई. FSSAI की ओर से पारंपरिक खाद्य उद्योग पर असर की दलील दी गई. अदालत ने केंद्र और FSSAI को अंतिम फैसला रिकॉर्ड पर रखने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है.   Read More ...

free visitor counters