न ज्यादा तेल, न लंबी तैयारी, दही में भिगोया पोहा और सूजी, पैन पर डालते ही बनेगा सॉफ्ट-क्रिस्पी पैनकेक, जानिए आसान तरीका

Image credit: Internet

Poha Sooji Pancake Recipe: रोज पोहा, उपमा या पराठा खाकर बोर हो गए हैं तो पोहा और सूजी से यह आसान पैनकेक बनाया जा सकता है. पोहा, सूजी और दही से इसका सॉफ्ट बैटर तैयार होता है, जिसमें पसंद की सब्जियां भी मिलाई जा सकती हैं. प्याज, गाजर, शिमला मिर्च और हरा धनिया इसके स्वाद के साथ टेक्सचर भी बेहतर बनाते हैं. इसे बहुत ज्यादा तेल में तलने की जरूरत नहीं पड़ती, तवे पर थोड़े से तेल में आसानी से पकाया जा सकता है. सही तरीके से पकाने पर पैनकेक अंदर से नरम और स्पंजी जबकि किनारों से हल्का क्रिस्पी बनता है. इसे सुबह के नाश्ते या शाम की हल्की भूख में नारियल, मूंगफली या टमाटर की चटनी के साथ परोस सकते हैं.   Read More ...

free visitor counters