दिल्ली के सेंट्रल रिज से हटेंगे 13 हजार पेड़, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों दी मंजूरी, CJI सूर्यकांत तक ने लगाई मुहर

Image credit: Internet

दिल्ली की सेंट्रल रिज में अब करीब 13 हजार और पेड़ हटाए जाएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली वन विभाग को इसकी मंजूरी दे दी है. मामला विलायती कीकर, बबूल और यूकेलिप्टस जैसी आक्रामक प्रजातियों से जुड़ा है. इनकी जगह नीम, बरगद, पीपल, जामुन और अमलतास जैसे स्थानीय पेड़ लगाए जाएंगे. कुल मिलाकर 191 हेक्टेयर क्षेत्र से 22,188 आक्रामक पेड़ हटाने और करीब 7.29 लाख पेड़-पौधे लगाने की योजना है. करीब 9 हजार पेड़ पहले ही हटाए जा चुके हैं. हालांकि पुराने पेड़ों को हटाने से मिट्टी और पर्यावरण को नुकसान की आपत्ति भी उठी है. सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया आगे बढ़ाने को कहा है.   Read More ...

free visitor counters