बर्थडे, चिप और पीएम मोदी… जन्मदिन पर सेमीकंडक्टर की सबसे बड़ी समिट में एक लाइन से माहौल बना दिया

Image credit: Internet

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 76वें जन्मदिन के मौके पर नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सेमीकॉन इंडिया 2026 समिट को संबोधित किया. मंच पर पहुंचते ही जब डेलिगेट्स ने उन्हें तालियों और ‘हैपी बर्थडे’ के नारों के साथ बधाई दी, तो पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर सबका अभिवादन स्वीकार किया. बाद में उन्होंने इस हल्के-फुल्के पल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘Of birthdays and same-to-yous…’ इस खास मौके पर पीएम मोदी ने भारत को ग्लोबल सेमीकंडक्टर हब बनाने का रोडमैप पेश किया. उन्होंने ऐलान किया कि भारत में बनी चिप्स अब देश और विदेश के ग्राहकों तक पहुंचने लगी हैं. मोहाली और सूरत के नए प्लांट्स में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू हो चुका है. पीएम ने दुनिया भर के रिसर्चर्स और युवाओं से भारत के एडवांस्ड टेक इकोसिस्टम से जुड़ने की अपील की है. #PMModiBirthday #SEMICONIndia2026 #Semiconductor #PMModi #MadeInIndia #TechNews #Yashobhoomi   Read More ...

free visitor counters