ये सब झूठ, मेरे पति को फंसाया जा रहा...NEET पेपर लीक केस में आरोपियों की पत्नी का दावा

Image credit: Internet

NEET Exam Controversy:देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET एक बार फिर बड़े विवाद के केंद्र में है, जहां पेपर लीक और खरीद-फरोख्त के गंभीर आरोपों ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामले में आरोप लगाए जा रहे हैं कि गुरुग्राम गैंग से करीब 30 लाख रुपये में पेपर खरीदा गया और आगे उसे अलग-अलग जगहों पर फैलाया गया. आरोपी मांगीलाल और दिनेश को पुलिस ने हिरासत में लिया है. इसी सिलसिले में आरोपियों की पत्नियों से न्यूज 18 इंडिया से बाततीत की. इस दौरान उन्होने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि यह सब सिर्फ अफवाह और किसी साजिश का हिस्सा है, और उनके परिवार को जानबूझकर फंसाया जा रहा है. महिलाओं ने साफ कहा कि उनके पति पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं और उन्हें इस पूरे मामले में कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस जांच के दौरान उनके घर पर पूछताछ हुई, लेकिन किसी भी तरह का ठोस सबूत सामने नहीं आया है. परिवार का कहना है कि उन्हें बेवजह इस विवाद में घसीटा जा रहा है. इसी वजह से पूरे मामले की जांच तेज कर दी गई है और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है.   Read More ...

free visitor counters