CJI पर पोस्ट मामले में कांग्रेस ने मांगी माफी, पर नहीं पसीजा SC, बोला- जांचेंगे माफी दिल से है या कलम से

Image credit: Internet

केरल कांग्रेस ने CJI सूर्यकांत के खिलाफ विवादित सोशल मीडिया पोस्ट पर सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी है. लेकिन अदालत ने फिलहाल इसे स्वीकार नहीं किया. सुप्रीम कोर्ट ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों को नोटिस जारी कर पूछा है कि उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए. सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा कि वह जांचेगी कि माफी का हलफनामा कलम से आया है या दिल से. विवादित पोस्ट में CJI से इस्तीफा देने की मांग की गई थी. कांग्रेस ने पोस्ट हटाने और जिम्मेदार पदाधिकारी को हटाने की जानकारी भी दी है.   Read More ...

free visitor counters