Video: धान छोड़ अपनाई मचान विधि! किसान शरद महतो ने 15 हजार लगा कमाए 1.35 लाख, जानें स्मार्ट गुरुमंत्र
Nenua Ki Kheti Tips: पारंपरिक खेती में सीमित आमदनी से परेशान चास प्रखंड के परसाबेड़ा गांव के किसान शरद महतो ने स्मार्ट तकनीक अपनाकर सफलता की नई कहानी लिखी है. यूट्यूब और सफल किसानों से प्रेरणा लेकर शरद ने धान की पारंपरिक खेती छोड़ सब्जी उत्पादन का रुख किया और आज वे मोटी कमाई कर रहे हैं. शरद ने अपनी एक एकड़ जमीन पर मचान विधि से नैनुआ (तोरई) की खेती की है. अप्रैल में बोई गई यह फसल महज 50 से 60 दिनों में तैयार हो गई. इसकी खासियत यह है कि पहली तुड़ाई के बाद करीब दो महीने तक लगातार फल मिलते रहते हैं, जिससे नियमित आमदनी होती है. शरद महतो ने बतलाया कि एक एकड़ में नैनुआ की खेती पर सिर्फ 15 हजार रुपये की लागत आई, जबकि सीजन में 60 क्विंटल तक उत्पादन मिल जाता है. बोकारो के सेक्टर-5 मंडी में नैनुआ 25 से 30 रुपये प्रति किलो के थोक भाव बिक रहा है. इस हिसाब से 15 हजार की मामूली लागत पर शरद को करीब 1.35 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हो रहा है. शरद ने साथी किसानों को सलाह दी कि बेहतर पैदावार के लिए समय पर सिंचाई और कीट प्रबंधन सबसे जरूरी है. Read More ...
Related posts
बारिश कम हुई, तो क्या होगा? El Niño से भारत को कितना खतरा, आसान भाषा में समझिए
किस IIM से मिलता है सबसे तगड़ा पैकेज? ये 2 एमबीए कॉलेज बना देते हैं करोड़पति
जशपुर की हर्बल ब्लैक टी बनेगी नई पहचान, स्वाद के साथ सेहत का भी मिलेगा फायदा
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
जिसने कटाई नाक उसी के सपोर्ट में आए श्रेयस अय्यर, 8 गेंद में भारत को मैच हरवाया
05-07-26 02:07:11pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail