सुल्तानपुर के इसरार 5वीं तक की पढ़ाई के बाद सीखा पेंटिंग का हुनर, 35 साल में चमकाये 8000 घर, लोगों के लिए बनें प्रेरणा

Image credit: Internet

सुल्तानपुर के इसरार ने कम पढ़े-लिखे होने के बावजूद अपनी मेहनत और हुनर के दम पर 35 साल में 8 हजार से अधिक घरों की पुताई कर एक मिसाल कायम की है. हसनपुर गांव के निवासी इसरार ने भले ही सिर्फ पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की है, लेकिन अपने हुनर और अनुभव से उन्होंने ऐसी पहचान बनाई है, जो लोगों को प्रेरित करती है. इसरार पिछले 35 सालों से पेंटिंग का काम कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने हजारों घरों की दीवारों को अपने हाथों से नया रंग-रूप दिया है. आज उनका अनुभव ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बन चुका है.   Read More ...

free visitor counters