VIDEO: जरा आंख में भर लो पानी... क्या सरकार ने जवानों को सही सम्मान दिया? महुआ मोइत्रा ने कहा ये बात

Image credit: Internet

VIDEO: लोकसभा में सांसद महुआ मोइत्रा ने CAPF बिल 2026 का विरोध किया. उन्होंने कहा कि वे केवल अपनी तरफ से नहीं, बल्कि सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPF) के हर अफसर और जवान की आवाज उठाती हैं, जो कर्तव्य के दौरान शहीद हुए या जिन्हें मार्टिर का दर्जा नहीं दिया गया. महुआ मोइत्रा ने सरकार पर आरोप लगाया कि अफसरों और जवानों की सुनवाई 15 साल से नहीं हुई, उन्हें उचित सम्मान, परिवार पोस्टिंग या पेंशन नहीं मिली. उन्होंने कहा कि जवानों ने देश की सुरक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों में, सीमाओं और देश के भीतर, हर खतरे का सामना किया है. मोइत्रा ने जोर देकर कहा कि सरकार को इन अफसरों और जवानों की बात सुननी चाहिए और CAPF बिल में उचित सुधार करना चाहिए.   Read More ...

free visitor counters