VIDEO:आग की लपटों से घिरी कार... अगले ही पल टनल ने दिखाया अपना कमाल

Image credit: Internet

Gurgaon-Dwarka Expressway Tunnel: एयरपोर्ट, हॉस्पिटल और मॉल में आग लगते ही छत से पानी बरसते आपने देखा होगा, लेकिन अब यही तकनीक भारत की सड़कों पर बनी टनलों में भी यात्रियों की सुरक्षा कर रही है. गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे की एयरपोर्ट टनल में चलती कार में अचानक आग लगने के बाद कुछ ही सेकंड में टनल का ऑटोमैटिक फायर सेफ्टी सिस्टम सक्रिय हो गया और बड़ा हादसा टल गया. बताया जा रहा है कि टनल में लगा हाई प्रेशर वॉटर मिस्ट सिस्टम (HPWMS) आग लगते ही अपने-आप चालू हो जाता है. यह बेहद महीन पानी की बूंदों से आग और धुएं को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे आग फैलने का खतरा कम हो जाता है. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.   Read More ...

free visitor counters