Rubika Liyaquat Show: लगाई टीपू सुल्तान की तस्वीर! कांग्रेस अध्यक्ष का बयान और शिवाजी का कनेक्शन

Image credit: Internet

महाराष्ट्र में टीपू सुल्तान और छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है. मामला मालेगांव के डिप्टी मेयर के ऑफिस में टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाने से शुरू हुआ. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने इसको लेकर बचाव में बयान दिया, जिसमें उन्होंने टीपू सुल्तान को अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए वीर योद्धा बताया और छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ उनकी तुलना की. इस बयान के बाद भाजपा और शिवसेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से करना अस्वीकार्य है और कांग्रेस को अपने स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए.   Read More ...

free visitor counters