Rubika Liyaquat Show: जिसको मानते हों उसकी फोटो ही हो! कांग्रेस को लपेटा, देखो क्या बोली नवनीत राणा
महाराष्ट्र की विधायक नवनीत राणा ने हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के बयान को लेकर विवादित टिप्पणी की. सपकाल ने मालेगांव के डिप्टी मेयर के ऑफिस में टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाने के बचाव में कहा था कि टीपू अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले वीर योद्धा थे और छत्रपति शिवाजी महाराज के बराबर देखे जा सकते हैं. नवनीत राणा ने इसे अस्वीकार्य बताया और कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज और बाबा साहेब अंबेडकर जैसी महान हस्तियों की तुलना टीपू सुल्तान से करना इतिहास और जनता के साथ अन्याय है. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह विवादित इतिहास और विवादित शासकों को बढ़ावा दे रही है. राणा ने कहा कि कांग्रेस के ऐसे बयान महाराष्ट्र और देश में गलत संदेश देते हैं और लोगों के बीच धार्मिक और राजनीतिक मतभेद बढ़ा सकते हैं. उन्होंने यह भी जोर दिया कि वह भारत की संस्कृति, इतिहास और हिंदू वीरता के सम्मान के लिए हमेशा खड़ी रहेंगी. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
VIDEO: कोलंबो में ईशान की पारी से पहले कैसे हुई उनकी बल्लेबाजी डिकोड
16-02-26 07:02:26pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail