ओडिशा के कलिंगनगर में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काले धुएं से घिरा पूरा इलाका

Image credit: Internet

ओडिशा के जाजपुर जिले के कलिंगनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित VCI केमिकल फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. आग फैक्ट्री परिसर के अंदर बने कूलिंग टावर से शुरू होने की जानकारी सामने आई है. घटना के बाद इलाके में घना काला धुआं फैल गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों की जांच जारी है.   Read More ...

free visitor counters