घर पर करें नेचुरल फ्रूट फेशियल, बिना साइड इफेक्ट पाएं दमकती और ग्लोइंग स्किन

Image credit: Internet

आजकल महिलाएं चेहरे की देखभाल के लिए फ्रूट फेशियल का खूब इस्तेमाल कर रही हैं, क्योंकि यह नेचुरल होता है और स्किन पर कम साइड इफेक्ट करता है. अच्छी बात यह है कि इसे घर पर भी आसानी से किया जा सकता है. ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार, फ्रूट फेशियल के लिए पपीता, अंगूर, केला और कीवी जैसे फलों को मैश करके उसमें एक चम्मच शहद और एक विटामिन-ई कैप्सूल मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट से चेहरे पर 15-20 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें, फिर 10 मिनट के लिए छोड़ दें और ठंडे पानी से धो लें. इसके बाद टोनर और मॉइश्चराइजर लगाएं. हर 15 दिन में एक बार यह फेशियल करने से त्वचा में निखार और कसाव आता है. हालांकि, इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.   Read More ...

free visitor counters