डोसा नहीं बनता क्रिस्पी? अपनाएं ये आसान टिप्स और पाएं परफेक्ट स्वाद

Image credit: Internet

अगर आप घर पर होटल जैसा पतला, कुरकुरा और स्वादिष्ट डोसा बनाना चाहते हैं, तो सही तरीका अपनाना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं इसका सही तरीका. डोसा बनाने के लिए 1 किलो चावल और 100 ग्राम उड़द दाल को धोकर रातभर भिगो दें. सुबह इसे पीसकर ऐसा घोल बनाएं जो न ज्यादा पतला हो, न गाढ़ा. इसके बाद बैटर को 8–10 घंटे के लिए ढककर रख दें, ताकि उसमें अच्छी तरह खमीर उठ जाए. इसके बाद तवे को पहले गर्म करें, फिर हल्का ठंडा होने दें. बहुत ज्यादा गरम तवे पर बैटर नहीं फैलेगा और ठंडा तवा डोसा चिपका देगा. एक करछी बैटर डालकर गोल-गोल घुमाते हुए पतला फैलाएं. किनारों पर थोड़ा तेल या घी डालें और मध्यम आंच पर पकाएं. जब डोसा हल्का सुनहरा हो जाए और किनारे खुद उठने लगें, तो समझ लें कि वह तैयार है.   Read More ...

free visitor counters