गठबंधन को संवारने में कुछ कमी रह गई... पृथ्वीराज चव्हाण ने राहुल गांधी को फंसा दिया?
Prithviraj Chavan: दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक के महज 48 घंटे बाद ही विपक्षी एकता पर सवाल उठने लगे हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाणने खुलकर कहा कि कांग्रेस देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी होने के बावजूद विपक्ष की भूमिका प्रभावी तरीके से नहीं निभा पा रही है. उन्होंने यह भी माना कि INDIA गठबंधन को और बेहतर ढंग से संभाला जाना चाहिए था, लेकिन कई कमियां रह गईं. चव्हाण के बयान के बाद गठबंधन के भीतर चल रही नाराजगी भी सामने आने लगी है. सूत्रों के अनुसार समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने डीएमके और सीट शेयरिंग जैसे मुद्दों पर कांग्रेस नेतृत्व से नाराजगी जताई. तेजस्वी यादव और वामपंथी दलों ने भी कई मामलों में अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं. सहयोगी दलों का मानना है कि गठबंधन के भीतर भरोसे और तालमेल की कमी दिखाई दे रही है. हालांकि कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज किया है. कांग्रेस नेता अजय वर्मा का कहना है कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है और नेता खुलकर अपनी राय रख सकते हैं. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सहयोगी दलों के साथ लगातार संवाद कर रही है. लेकिन सवाल अब भी बना हुआ है कि अगर सब कुछ ठीक है तो सहयोगी दल और पार्टी के वरिष्ठ नेता बार-बार नेतृत्व और गठबंधन प्रबंधन पर सवाल क्यों उठा रहे हैं. Read More ...
Related posts
भारतीय सेना में शामिल होंगी 300 नई K9 Vajra तोपें, कई गुना बढ़ेगी मारक क्षमता
एक तरफ टूटते साथी, दूसरी तरफ 2029 की चिंता...पृथ्वीराज चव्हान ने क्या कह दिया?
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail