गोंडा की राधा देवी प्रजापति ने घर पर बनाया बिना केमिकल का प्राकृतिक गुलाब जल, हो रही अच्छी आमदनी

Image credit: Internet

गोंडा की राधा देवी प्रजापति घर पर शुद्ध गुलाब जल बनाकर आत्मनिर्भर बनीं. उनके प्राकृतिक गुलाब जल की मांग बढ़ रही है, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है. लोकल 18 से बातचीत में राधा देवी प्रजापति ने बताया कि गुलाब जल बनाने के लिए सबसे पहले ताजे और खुशबूदार गुलाब के फूल चुने जाते हैं. इसके बाद फूलों को साफ पानी से अच्छी तरह धोया जाता है, ताकि उनमें मौजूद धूल या अन्य अशुद्धियां पूरी तरह हट जाएं. फिर पारंपरिक और प्राकृतिक प्रक्रिया से फूलों का अर्क निकाला जाता है. इसी अर्क को शुद्ध गुलाब जल के रूप में तैयार किया जाता है.   Read More ...

free visitor counters