Ground Report : अजमेर में RPSC SI परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, सख्त सुरक्षा के बीच 54% उपस्थिति, पेपर रहा ट्रिकी

Image credit: Internet

RPSC SI Exam Concluded Peacefully In Ajmer : अजमेर में राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा की पहली पारी शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई. शहर में बनाए गए 64 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले, जहां अभ्यर्थियों को सघन जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा. पारदर्शिता बनाए रखने के लिए फुल बाजू कपड़ों की बाजू तक काटी गई और संदिग्ध वस्तुएं हटवाई गईं. पहले दिन करीब 20 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 10,993 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जो लगभग 54.42 प्रतिशत उपस्थिति रही. परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने पेपर को मीडियम लेवल का बताया. कुछ सवाल सीधे और आसान थे, जबकि कुछ प्रश्नों ने सोचने पर मजबूर किया, जिन्हें ट्रिकी माना गया. हिंदी विषय में विलोम शब्दों पर खास फोकस रहा. कुल मिलाकर अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव को सकारात्मक बताया.   Read More ...

free visitor counters