क्या आपने चखा... गर्मियों में सिर्फ 3 महीने मिलता है केर, इसकी सब्जी एक बार खाई तो बार-बार बनाने का करेगा मन

Image credit: Internet

Marwari Ker Sabzi Recipe: राजस्थान की पारंपरिक रसोई में केर की सब्जी का अपना अलग ही स्थान है. यह एक जंगली फल है, जो मुख्य रूप से गर्मियों के मौसम में लगभग तीन महीने ही उपलब्ध होता है. अपने अनोखे खट्टे-तीखे स्वाद के कारण केर की सब्जी मारवाड़ और शेखावाटी क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय है. इसे पारंपरिक मसालों, दही और तेल के साथ खास विधि से तैयार किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है. केर न केवल स्वाद बढ़ाती है, बल्कि इसमें कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो इसे सेहत के लिए लाभदायक बनाते हैं. बाजरे की रोटी, मिस्सी रोटी या दाल-बाटी के साथ इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है.   Read More ...

free visitor counters