शहर में बैल गाड़ियों से निकली बारात, साथ में दिखी डोली, लोगों को भाया मॉडर्न जमाने में पुराना अंदाज!

Image credit: Internet

एक वक्त था जब गांव में लोग बैल गाड़ियों में बारात ले जाया करते थे. साथ में दुल्हन की डोली भी रहती थी, जिसमें दुल्हन को बिठाकर विदा किया जाता था. पर आजकल तो शहर ही नहीं, गांव में भी लोग कारों से बारात लेकर जाते हैं. पर हाल ही में उत्तर प्रदेश के देवरिया शहर में इस चलन को तोड़ते हुए लोगों ने मॉडर्न जमाने में पुराना अंदाज अपनाया जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. इंस्टाग्राम अकाउंट @deoria_wale_bhaiya पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो देवरिया का ही है. इसमें रोड पर पुराने अंदाज में बैल गाड़ियों से बारात निकलती नजर आ रही है. साथ ही दुल्हन की डोली भी है. सभी चीजों को बहुत खूबसूरती से सजाया गया है. इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.   Read More ...

free visitor counters