Video: 10 हजार की सरकारी मदद, घर पर ही खुला कमाई का रास्ता! गांव में खड़ा किया डिजिटिल हब

Image credit: Internet

Success Story: जहां कई लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर शांत बैठ जाते हैं. वहीं बेगूसराय की विभक देवी ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की 10 हजार रुपये की राशि को सफलता के मंत्र में बदल दिया है. महज 15 हजार रुपये की कुल लागत से उन्होंने अपने घर में फोटो कॉपी और ऑनलाइन सेवाओं का केंद्र शुरू किया. जो आज उनकी आत्मनिर्भरता का आधार बन गया है. विभक देवी ने बाजार की तुलना में सस्ती दरों (5 रुपये के बजाय 4 रुपये में फोटोकॉपी) और आधार-पैन कार्ड जैसे डिजिटल कामों के जरिए गांव के ग्राहकों का भरोसा जीता है. आज वह रोजाना 400 रुपये से अधिक की शुद्ध कमाई कर रही हैं. उनकी यह सफलता उन प्रवासियों और महिलाओं के लिए एक बड़ा सबक है. जो बड़ी पूंजी के अभाव में हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं. विभक ने साबित कर दिया है कि छोटा निवेश और सही रणनीति से गांव में रहकर भी सम्मानजनक आमदनी की जा सकती है.   Read More ...

free visitor counters