ताजमहल की जाली जैसी बारीक नक्काशी! आगरा के कलाकार की स्टोन कार्विंग उदयपुर के गांधी हस्तशिल्प मेले में छाई
stone carving at Udaipur fair : उत्तर प्रदेश का शहर आगरा ताजमहल के लिए दुनिया भर में मशहूर है, लेकिन यहां की पत्थर नक्काशी कला भी अपनी अलग पहचान रखती है. इसी कला को लेकर आगरा के कलाकार महेशचंद्र यति इन दिनों उदयपुर पहुंचे हुए हैं. वे गांधी ग्राउंड में आयोजित गांधी हस्तशिल्प मेले में अपनी अनूठी स्टोन कार्विंग कला का प्रदर्शन कर रहे हैं, जो मेले में आने वाले लोगों को खूब आकर्षित कर रही है. महेशचंद्र यति छोटे-छोटे पत्थरों पर बेहद बारीकी से फूल-पत्तियों के डिजाइन, जालीदार पैटर्न और पारंपरिक आकृतियां उकेरते हैं. उनकी कई कलाकृतियां इतनी महीन होती हैं कि पहली नजर में यह समझ पाना मुश्किल हो जाता है कि यह हाथ से बनी हैं या मशीन से. कलाकार बताते हैं कि इस कला में महारत हासिल करने में कई साल लगते हैं. मेले में आने वाले पर्यटक उनकी कलाकृतियों को नजदीक से देख रहे हैं और कई लोग इन्हें स्मृति के रूप में खरीद भी रहे हैं. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
आईपीएल इतिहास की सबसे विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी, गेल-कोहली से भी है खतरनाक
15-03-26 04:03:35pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail