सीबकथोर्न का कमाल! इम्युनिटी बढ़ाए, कोलेस्ट्रॉल घटाए और पाचन करे मजबूत, PM मोदी का भी है फेवरेट

Image credit: Internet

Benefits of Sea Buckthorn: सीबकथोर्न को आयुर्वेद में एक चमत्कारी सुपरफूड माना जाता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार बताया जाता है. आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. राघवेंद्र चौधरी के अनुसार सीबकथोर्न में विटामिन C, ओमेगा-7 और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते है. जिससे शरीर को ताकत मिलती है और कई बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है. इसके सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है और हृदय संबंधी समस्याओं में सुधार बताया जाता है. यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल को स्वस्थ रखने में सहायक माना जाता है. साथ ही पेट की समस्याओं, हड्डियों की मजबूती और आंखों की सेहत के लिए भी इसे लाभकारी बताया जाता है. चिकित्सक का कहना है कि इसे चूर्ण के रूप में दूध या पानी के साथ लिया जा सकता है. पीएम मोदी ने भी सीबकथोर्न फल की तारीफ की थी. हालांकि किसी भी आयुर्वेदिक औषधि की तरह इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है.   Read More ...

free visitor counters