Mango Care Tips: आम के पेड़ों पर स्केल इंसेक्ट का हमला, तुरंत करें बचाव, वरना घटेगा उत्पादन

Image credit: Internet

Mango Care Tips: सहारनपुर को मैंगो बेल्ट कहा जाता है. जहां मार्च में आम के पेड़ों पर बौर के साथ कीटों का खतरा बढ़ जाता है. इन दिनों पत्तियों पर फुंसी-फोड़े जैसी समस्या दिख रही है. जिसे स्केल इंसेक्ट कहा जाता है. यह कीट धीरे-धीरे पत्तियों से रस चूसकर पेड़ को कमजोर कर देता है. जिससे फल का आकार छोटा रह जाता है और उत्पादन प्रभावित होता है. विशेषज्ञों के अनुसार जिन पत्तियों पर यह दाने दिखें उन्हें तुरंत तोड़कर जला दें या मिट्टी में दबा दें. अधिक प्रकोप होने पर डायमेथोएट या इमामेक्टिन जैसी दवाओं का एक सप्ताह के अंतर पर छिड़काव करें. छिड़काव करते समय स्टिकर का प्रयोग जरूरी है, क्योंकि आम की पत्तियां चिकनी होती है और बिना स्टिकर दवा प्रभावी नहीं रहती. नीचे गिरी संक्रमित पत्तियों को भी नष्ट करना जरूरी है. वरना कीट दोबारा फैल सकता है.   Read More ...

free visitor counters