Weather Update: कहीं आप भी तो नहीं इन 17 राज्यों में? 80 किमी/घंटा तक चलेगी तेज हवा, IMD अलर्ट
Weather Update: देश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. मार्च की शुरुआत गर्मी से हुई थी, लेकिन अंत बारिश और तूफान के साथ हो रहा है. अब हालात सामान्य नहीं दिख रहे. आसमान में बने मजबूत सिस्टम की वजह से मौसम तेजी से बदल रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 17 राज्यों में अलर्ट जारी किया है. तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है. हवा की रफ्तार 60 से 80 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है. कई जगहों पर बिजली गिरने का खतरा भी है. दिल्ली-एनसीआर में अगले 2 दिन मौसम बदला रहेगा. बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. बिहार में 31 मार्च से 1 अप्रैल के बीच तेज आंधी और बारिश का खतरा है. ओले गिर सकते हैं. किसानों को नुकसान हो सकता है. राजस्थान में भी मौसम बिगड़ सकता है. तेज हवाएं, बारिश और धूल भरी आंधी चल सकती है. उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में हालात ज्यादा खराब रहेंगे. बारिश, बर्फबारी और फिसलन बढ़ सकती है. मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में भी गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है. दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम एक्टिव रहेगा. कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. मौसम बदलने की बड़ी वजह पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम है. लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. खासकर किसान और यात्री अलर्ट रहें. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
गुजरात को जो मैच में वापस लाया, उसी ने डुबो दी लुटिया, आखिर हुआ क्या?
01-04-26 11:04:04am
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail