तेलंगाना: महिला से दरिंदगी का विरोध पड़ा भारी, बचाने आए पति पर बरसाए लाठी-पत्थर

Image credit: Internet

तेलंगाना के आदिलाबाद में महिला से कथित दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करना उसके पति को भारी पड़ गया. पुलिस के मुताबिक, महिला के शोर मचाने पर पति उसे बचाने पहुंचा था. आरोपी से कहासुनी के बाद उसके चार रिश्तेदारों ने कथित तौर पर पति पर लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया. उसके सिर में गंभीर चोट आई और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. घटना नौ सितंबर की शाम इचोडा मंडल के केशवपट्टनम गांव में हुई. महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास और हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस ने शुक्रवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया.   Read More ...

free visitor counters