हादसे में फूट गया माथा, सूज गई आंख, सेहरे की जगह पट्टी बांध मंडप में आया दूल्हा!

Image credit: Internet

सोशल मीडिया पर एक अनोखा वेडिंग वीडियो वायरल हो रहा है. इसे देख लोग हैरान भी हैं और कई लोग परेशान भी हैं. वीडियो में दूल्हा बुरी तरह घायल नजर आया. उसके सिर पर पट्टियां बंधी नजर आई. साथ ही आंखें सूजी हुई थी. लेकिन अपने इस हालत के बावजूद शख्स ने शादी पर समय से पहुंच कर फेरे लिए. वीडियो के कैप्शन में लिखा था- पहले शादी कर लेता हूं बाद में इलाज करवा लूंगा. इसे पढ़ने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुक रही है. कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि बेचारे की काफी मन्नतों के बाद शादी तय हुई होगी. हालांकि, कुछ ने दूल्हे की तारीफ भी की. शादी में लड़की पक्ष के पैसे खर्च होने के कारण दूल्हे ने शादी को कैंसिल नहीं किया. आप भी देखिये इस अद्भुत शादी की झलक...   Read More ...

free visitor counters