Video: बहनोई का आइडिया और पूरा गांव बना बिजनेसमैन! ट्रेनों में बिकने वाले इस आइटम की कहानी है दिलचस्प

Image credit: Internet

Chanachur Business Idea: बिहार की ट्रेनों में सफर के दौरान पैसेंजर्स का पसंदीदा टाइमपास रहने वाला चटपटा ‘चनाचूर’ सिर्फ एक स्नैक नहीं, बल्कि जहानाबाद के एक पूरे गांव की आजीविका का आधार बन चुका है. जिले के मखदुमपुर प्रखंड का सैदपुर गांव आज आत्मनिर्भरता की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है. जहां पिछले 20 साल से करीब 30 घरों में पारंपरिक तरीके से चनाचूर तैयार किया जा रहा है. इस सफर की शुरुआत बेहद दिलचस्प है. दो दशक पहले गांव की संजू देवी के बहनोई ने ग्रामीणों को घर बैठे इस बिजनेस का आइडिया दिया और इसकी बारीकियां सिखाईं. देखते ही देखते पूरा गांव इस हुनर से जुड़ गया. आज यहां सुबह 4 बजे से ही सिलवटों पर चना कूटने का काम शुरू हो जाता है. घर की महिलाएं चनाचूर तैयार करती हैं और पुरुष इसे गया-धनबाद रूट की ट्रेनों और मेलों में बेचते हैं. एक छोटे से पारिवारिक आइडिया ने आज इस पूरे गांव को रोजगार की नई राह दिखा दी है.   Read More ...

free visitor counters