JCB चालक ने बच्चों पर पानी की फुहार डाल गर्मी से दिलाई राहत, मासूमों की हंसी ने बना दिया खूबसूरत पल

Image credit: Internet

भीषण गर्मी के बीच एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला पल कैमरे में कैद हुआ, जब एक JCB ऑपरेटर ने पास की झील से पानी भरकर बच्चों पर हल्के-हल्के छिड़काव किया. जैसे ही ठंडा पानी बच्चों पर गिरा, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा वो हंसते, कूदते और पानी में मस्ती करते नजर आए. यह नजारा इतना मासूम और सच्चा था कि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोग इस वीडियो को एक छोटी लेकिन बेहद खूबसूरत पहल बता रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि इस तरह के छोटे-छोटे काम ही असली खुशी देते हैं और इंसानियत को जिंदा रखते हैं. JCB ऑपरेटर की इस अनोखी सोच और बच्चों की सच्ची खुशी ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है. यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि खुशी पाने के लिए बड़े साधनों की जरूरत नहीं होती, बल्कि छोटी-छोटी चीजें भी बड़ी मुस्कान दे सकती हैं. Video Credit: Instagram-@nationalbuzzofficial   Read More ...

free visitor counters