Assam Exit Poll 2026: क्या फिर बनेगी BJP सरकार? एग्जिट पोल के आंकड़े क्या बता रहे हैं?
Assam Exit Poll 2026:असम के चुनावी नतीजों से पहले एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ चुकी है. कुल 126 सीटों वाले असम में मुकाबला इस बार काफी दिलचस्प होता नजर आ रहा है. वोट शेयर की बात करें तो एनडीए यानी बीजेपी गठबंधन को करीब 46% वोट मिलता दिख रहा है, जबकि कांग्रेस गठबंधन (INC+) को लगभग 41.2% वोट मिलने का अनुमान है. वहीं AIUDF को करीब 2.8% और अन्य दलों को लगभग 9.8% वोट शेयर मिल सकता है. सीटों के हिसाब से तस्वीर और भी साफ होती दिख रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी नेतृत्व वाला NDA गठबंधन 90 से 100 सीटें जीत सकता है, जो एक मजबूत और बड़ी बढ़त मानी जा रही है. वहीं कांग्रेस गठबंधन को 23 से 33 सीटें मिलने का अनुमान है। AIUDF का प्रदर्शन सीमित रहते हुए 0 से 6 सीटों तक सिमट सकता है. इन आंकड़ों के मुताबिक असम में एक बार फिर बीजेपी की मजबूत वापसी होती दिख रही है, और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर बढ़ती नजर आ रही है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
मुंबई इंडियंस के खेमे में पसरा मातम, स्क्वॉड के अहम सदस्य की बेटी की मौत
29-04-26 07:04:41pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail