भक्ति की शक्ति! भगवान शिव के भजन पर लड़की ने किया गजब का डांस, वीडियो देख जमकर हुई तारीफ

Image credit: Internet

सोशल मीडिया पर आपको काफी अजीबोगरीब डांस परफॉर्मेंस देखने को मिल जाती होगी. पर जब कोई वाकई अच्छा डांस करे, तो उसकी तारीफ करना तो बनता है. एक लड़की की भी जमकर तारीफ हो रही है, क्योंकि उसने भगवान शिव के भजन पर इतनी खूबसूरती से डांस किया है कि लोग हैरान हो रहे हैं. इंस्टाग्राम यूजर @_chaudhary_ganika_jakhar_ का ये वीडियो है. इसमें वे कैलाश खेर के एक शिव भजन पर डांस कर रही हैं. इस वीडियो को 3 लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)   Read More ...

free visitor counters